नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम बात करेंगे CAT Exam Syllabus in Hindi यदि आप CAT एग्जाम देना चाहते हैं और इस एग्जाम में अच्छे मार्क्स से पास होना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यह जानना बहुत जरुरी है कि CAT Exam Syllabus क्या है? क्योंकि किसी भी एग्जाम की तैयारी करने के लिए उसमें क्या-क्या आएगा, कितने प्रश्न होंगे, एग्जाम का पैटर्न क्या रहेगा, यह सब जानना बहुत जरुरी है। इसलिए हम आपको CAT Exam Syllabus in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
CAT क्या है?
दोस्तों CAT का फुल फॉर्म होता है कॉमन एडमिशन टेस्ट (Common Admission Test)। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद आप कैट का एग्जाम दे सकते हैं। यह एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है, जो भारत में हर साल आयोजित कराया जाता है।
यह एग्जाम इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM) द्वारा शुरु कराया गया था। इस एग्जाम का मतलब वयवसाय पर्शाशन कार्यकर्म के लिए स्टूडेंट्स का चुनाव करना होता है।
बता दें कि IIM के अलावा, CAT एग्जाम क्लियर करने के बाद आप भारत के दूसरे प्रेस्टीज मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं, जिसमें SP जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SPJIMR), फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS), मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (गुड़गांव), इत्यादि जैसे संस्थान शामिल है।
कैट एग्जाम के लिए योग्यता
यदि आप CAT एग्जाम देना चाहते हैं तो आपको कम से कम 50% अंक के साथ अपना ग्रेजुएशन पूरा करना पड़ेगा। हालांकि यदि आप एससी (SC) और एसटी (ST) कैटेगरी में आते हैं तो आपको 5% की छूट दी गई है। यानी कि CAT एग्जाम देने के लिए आपके ग्रैजुएशन कम से कम 45% अंक होने चाहिए। लेकिन, यह योग्यता संस्थान और पाठ्यक्रम से अलग भी हो सकती है।
CAT एग्जाम पैटर्न
CAT एग्जाम की तैयारी करने के लिए परीक्षा पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है। तो, चलिए जानते हैं सेक्शन-वाइस प्रश्नों के वितरण और उनके वेटेज और के बारे में।
अनुभाग | महत्व | एमसीक्यू प्रश्न | गैर-एमसीक्यू प्रश्न | कुल प्रश्न | विवरण |
VARC | 34% | 19 | 15 | 24 | कुल 16 प्रश्नों के साथ 4 आरसी मार्ग, 3 पैराजंबल्स, 3 पैरासुमरी, 2 पैरा पूर्णताएँ |
DILR | 32% | 15 | 05 | 20 | बार ग्राफ़, पहेलियाँ, लुप्त डेटा और अधिक पर कुल 20 प्रश्नों सहित 4 सेट |
QR | 34% | 14 | 08 | 22 | बड़ी संख्या अंकगणित के प्रश्न, उसके बाद बीजगणित और ज्यामिति |
CAT Exam Syllabus in Hindi || CAT Exam Syllabus and Eligibility criteria
VARC
दोस्तों आपको बता दें कि CAT का एग्जाम VARC सेक्शन से शुरू होता है। एमसीक्यू और नॉन-एमसीक्यू के साथ ही आपको 24 प्रश्नों को सॉल्व करना होगा। इसके लिए आपको कुल 40 मिनट का समय दिया जाएगा। इस सेक्शन में करीब 67% वेटेज रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को दिया गया है। यह ध्यान रखना जरुरी है कि यह सेक्शन विशेष रूप से नीचे बताए गए टॉपिक्स को कवर करेगा:
- बोधगम्य अंश पढ़ना
- व्याकरण में काल, क्रिया, पूर्वसर्ग और भाषण के भाग
- अव्यवस्थित वाक्यों को पुनर्व्यवस्थित करने के लिए
- पैरा जम्बल्स
- शब्दावली में पर्यायवाची, विलोम, समानार्थी और होमोफ़ोन
- पैरा-पूर्णता में दिए गए विकल्पों के साथ अधूरे छोटे और लंबे वाक्यों को पूरा करना शामिल है।
कुछ दूसरे जरूरी टॉपिक्स
- अनुमान
- ओड वन आउट
- एक-शब्द प्रतिस्थापन
- न्यायवाक्य और उपमाएँ
- मौखिक तर्क
DILR
DILR, कैट परीक्षा का दूसरा सेक्शन है। यह सेक्शन डेटा इंटरप्रिटेशन (डीआई) और लॉजिकल रीजनिंग (एलआर) में विभाजित है। इस सेक्शन में आपको 20 प्रश्न दिए जाएंगे। जिन्हें पूरा करने के लिए आपके पास 40 मिनट होंगे। डीआई पार्ट में चार्ट, ग्राफ़ और टेबल शामिल हैं, जबकि एलआर पार्ट में विभिन्न प्रकार की पहेलियाँ शामिल हैं।
यह सेक्शन विशेष रूप से नीचे बताए गए टॉपिक्स को कवर करेगा:
- बार ग्राफ़ और कॉलम ग्राफ़
- बाइनरी लॉजिक
- ब्लड रिलेशन
- कैलेंडर
- घन और घड़ियाँ
- केसलेट्स और टेबल्स
- कोडिंग-डिकोडिंग
- एक दूसरे से जुड़े हुए दो या दो से अधिक प्रकारों का संयोजन
- कनेक्टिव्स
- लाइन चार्ट और पाई चार्ट
- तार्किक अनुक्रम
- मिलान/पहेलियाँ
- संख्या और अक्षर श्रृंखला
- सिटिंग अरेंजमेंट
- वेन डायग्राम
QR
QR यानी कि क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में आप स्कूल में पढ़ाई गई गणित के सवाल देखेंगे। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में कुल 22 प्रश्न दिए जाएंगे।
यह सेक्शन में विशेष रूप से नीचे बताए गए टॉपिक्स को देखेंगे:
अंकगणित (Arithmetic) | औसत | लाभ और हानि | सरल एवं चक्रवृद्धि ब्याज |
मिश्रण एवं मिश्रण | प्रतिशत | गति, समय और दूरी | |
पाइपर्स और सिस्टर्न | अनुपात और समानुपात | सरलीकरण | |
बीजगणित (Algebra) | रेखांकन | रेखीय समीकरण | द्विघातीय समीकरण |
उच्च क्रम समीकरण | लघुगणक | मापांक | |
असमानता | मैक्सिमा और मिनिमा | अनुक्रम और शृंखला | |
संख्या प्रणाली (Number System) | आधार प्रणाली | भाजकत्व | एलसीएम और एचसीएफ |
जटिल आंकड़े | कारकों | शेष | |
अंक | उच्च शक्तियाँ | Surds और सूचकांक | |
ज्यामिति (Geometry) | मंडलियां | बहुभुज | त्रिकोणमिति |
निर्देशांक ज्यामिति | चतुर्भुज | एंगल्स | |
क्षेत्रमिति | त्रिभुज | समानांतर रेखाएं | |
आधुनिक गणित (Modern Maths) | क्रमपरिवर्तन और संयोजन | ज्यामितीय व्यवस्थाएँ | अनुक्रम और शृंखला |
संभावना | प्रगति | जड़ों |
CAT एग्जाम के लिए अप्लाई कैसे करें?
यदि आप CAT के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट (https://iimcat.ac.in) पर जाकर कर सकते हैं। आपको बस वहां बताए गए निर्देशों का पालन करना है। ध्यान रखें कि फॉर्म सब्मिट करने से पहले एक बार ठीक से चेक कर लें।
CAT एग्जाम फीस क्या है?
अगर आप जेनरल कैटेगरी में आते हैं तो CAT एग्जाम देने के लिए आपको 2,400 रुपए देने होंगे। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के लोगों के लिए 1,200 रुपए की फीस तय की गई है।
CAT के एग्जाम के लिए कैसे तैयारी करें?
दोस्तों, CAT के एग्जाम को क्लियर करने के लिए आप प्रतिदिन लगभग 6 से 8 घंटे पढ़ाई करें। सही तरीके से एग्जाम की तैयारी करने के लिए आप CAT Exam Syllabus in Hindi को ध्यान से पढ़ लें और उसके अनुसार ही हर विषय को समय दें। जिन विषय में आप कमजोर हैं उनपर विशेष ध्यान दें। आप जिस भी विषय की पढ़ाई कर रहे हैं उसी से संबंधित एमसीक्यूस को भी सॉल्व करें।
इसके अलावा आपको अपनी इंग्लिश पर भी काम करना पड़ेगा। आपको बता दें कि CAT के एग्जाम में इंग्लिश थोड़ी टफ पूछी जाती है। तो इंग्लिश की प्रैक्टिस जरूर करें। साथ ही रोजाना इंग्लिश न्यूज़ पेपर पढ़े और अपनी वोकैबलरी पर फोकस करें। यदि आप बताए गए तरीकों से पढ़ाई करते हैं तो CAT का एग्जाम बहुत अच्छे मार्क्स से क्लियर कर सकते है।
FAQs.- CAT Exam Syllabus in Hindi
Questions: CAT का एग्जाम साल में कितनी बार होता है?
Answers: कैट का एग्जाम हर साल दो बार नवंबर और दिसंबर में किया जाता है।
Questions: कैट एग्जाम में क्या क्या आता है?
Answers: वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड।
Questions: एक साल में कितने CAT एग्जाम होते हैं?
Answers: CAT का एग्जाम हर साल दो बार आयोजित की जाती है।
Questions: क्या कैट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
Answers: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग है।
Questions: कैट में कुल कितने प्रश्न होते हैं?
Answers: CAT परीक्षा में कुल 66 प्रश्न होते हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को 120 मिनट में पूरा करना होता है।
Related Posts
Diploma Air Hostess कोर्स क्या है? और सिलेबस की पूरी जानकारी
Indian Army TES 52 Syllabus || परीक्षा पैर्टन और सिलेबस की पूरी जानकारी
Conclusion
हमें पूरी उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट CAT Exam Syllabus in Hindi जरूर पसंद आया होगा। आप तक सही जानकारी पहुचे इसके लिए हमने लेख को लिखने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च किया है। इस लेख को पढने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
अगर आपको इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है। या फिर आपका कोई सुझाव है। तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। हम आपके सभी Comment का उत्तर देने का प्रयास करेंगे। साथ ही आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.jhresult.in पर विजिट करे।